Home > अवध क्षेत्र > कानपुर > मोदी सरकार के सहयोग और योगी सरकार के संकल्प से विकसित होता उत्तर प्रदेश – डाॅ० मनोज मिश्र

मोदी सरकार के सहयोग और योगी सरकार के संकल्प से विकसित होता उत्तर प्रदेश – डाॅ० मनोज मिश्र

लखनऊ आरएनएस |  भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र सरकार के पूर्ण सहयोग और प्रदेश सरकार के संकल्प को विकसित प्रदेश की मजबूत बुनियाद बताया। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ० मनोज मिश्र ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं में अडं़गा लगाए बैठी अखिलेश सरकार के जाते ही जन कल्याणकारी योजनाएं मूर्तरूप लेने लगी है। मोदी सरकार से कदमताल मिलाते हुए योगी सरकार विकसित प्रदेश के संकल्प के साथ तेजी से बढी है। अब वह दिन दूर नहीं, जब उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों को प्रेरणा देगा।
डाॅ० मनोज मिश्र ने कहा कि गरीबों के आवास, स्मार्ट सिटि, अटल अमृत, कृषि सिंचाई फसल बीमा जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं पर अखिलेश सरकार कुंडली लगाए बैठी थी। उपयोगिता प्रमाण पत्रों सहित अन्य औपचारिकताएं ही पूरी नहीं करती थी। आवास योजना के लाभर्थियों के नाम देने तक में शिथिलता थी। यहां तक कि केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गए पत्रों के जबाब देना भी मुनासिब नही समझती थी। ऐसे में केन्द्र सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं आ पा रही थी। केन्द्र सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं में दी गई आपदा राहत राशि भी किसानों को नहीं दी गई। तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण अपराधीकरण से ध्वस्त कानून व्यवस्था से सूबे में भय और आतंक व्याप्त था। जिससे उद्योग और रोजगार भी संकट में आए। आज नए अरूणोदय  में नई आशाएं, नया संकल्प जो प्रदेश की बेहतरी के लिए विश्वास पैदा कर चुका है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही केन्द्र और प्रदेश के समन्वय और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प ने उत्तर प्रदेश की बदलती सूरत का आभास करा दिया है। प्रदेश में चाकचैबन्द, राजनीतिक दबाव मुक्त कानून व्यवस्था से वातावरण बदला, स्वच्छता अभियान के साथ किसानों की ऋणमाफी , शिक्षा स्तर में सुधार, महिला सुरक्षा दो वर्ष पूर्व प्राकृतिक आपदा राहत का धन किसानों को देने की प्रतिबद्धता, बिजली के क्षेत्र में आत्म निर्भरता के प्रयास, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की योजनाएं, सिंचाई के लिए तालाब और नहरों की योजनाएं, गन्ना किसानों का भुगतान, आलू का समर्थन मूल्य तय करके सरकार ने जनता में परिवर्तन का विश्वास पैदा कर दिया है।
डाॅ० मनोज मिश्र ने कहा कि आवास योजना, स्मार्ट सिटी योजना, अटल अमृत योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर आने को तैयार है। केन्द्रीय मंत्री प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर उत्तर प्रदेश के विकास के लिए डेरा डाले हुए है। प्रत्येक व्यक्ति के पास स्वयं का घर, खुशहाल किसान, भोजन की गारंटी, पेयजल, सिंचाई, उद्योग, रोजगार और आधुनिक शहरों के नए रूप से उत्तर प्रदेश विकसित होकर देश के अन्य राज्यों को प्रेरणा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *