Home > धर्म संसार > आज का राशि फल

आज का राशि फल

मेष :- परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। पुराने संबंधों से लाभ संभव।

बृषभ :- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्क रहे।
मिथुन :- विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें।

कर्क :- मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।


सिंह :- कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनर्चया के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।


कन्या :- ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिन्ताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।


तुला :- भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्क रहे।


वृश्चिक :- निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। संतान संबंधित दायित्व अपनी सार्थकता हेतु उद्धेलित करेंगे।


धनु :- कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरते।


मकर :- महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं। रोजगार में लाभकारी स्थिति से प्रसन्न होंगे।


कुंभ :- कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांति का एहसास करेगा। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें।


मीन :- नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *