Home > अवध क्षेत्र > संजय शर्मा को संगठन चलाने की जिम्मेदारी दी गयी

संजय शर्मा को संगठन चलाने की जिम्मेदारी दी गयी

सीतापुर } भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन जनपद सीतापुर की मासिक समीक्षा बैठक सेन्ट बिलाल गल्र्स कालेज में सम्पन्न हुयी। जिसकी अध्यक्षता नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव अनिल शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने घोषणा करी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किये गये जिला अध्यक्ष संजय शर्मा को संगठन चलाने की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी क्रम में संगठन के सभी सदस्यों ने जिला अध्यक्ष संजय शर्मा का स्वागत व माल्यार्पण किया। काफी पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में गठन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने व पीड़ितों की सहायता करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष द्वारा गठन प्रक्रिया पूरी करने पर जिले की कमेटियाॅ बनायी जायेंगी तथा तहसीलों पर भी कमेटियाॅ गठित होगी और सभी लोग पीड़ितों की मदद अवश्य करंे।
जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि जो भी पीड़ित हो, वह निर्भीक होकर संगठन में आये तथा अपनी बात रखे। उसकी हर सम्भव मदद की जायेगी।
बैठक को रामनरेश बाजपेयी, दिनेश, पाराशर, प्रदीप अग्रवाल, प्रहलाद सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन विनोद गुप्ता ने किया। आशुतोष शुक्ला, महावीर विश्वकर्मा, नागराज कश्यप, मनु शर्मा, सुनील टंडन, ज्ञानू दीक्षित, रामशंकर राजवंशी, मिथलेश बाजपेयी आदि लोगों ने बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *