Home > राशिफल > आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष- आज आपकी राज्य प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाए। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में बिताएंगे। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।
वृषभ- सम्मान मिलेगा। पंचम त्रिकोण भाव में कन्या राशि का बृहस्पति, देवता गुरू, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना जागृत करेगा। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात्रि के समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
मिथुन- भाईयों से विवाद उग्र रूप धारण कर सकता है। शत्रुपक्ष की कुचेष्टाएं आपको परेशान करेंगी। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।
कर्क- आपकी राशि पर कन्या राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय विभूति सफलता देने वाला है। आज चन्द्रमा भी षष्ठम भाव में मनोरथसिद्धि कारक है। चार पांच माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अकस्मात् मिल जाएगी। सायं से लेकर रात्रि तक सक्रिय राजनीति में बिजी रहेंगे।
सिंह- कारोबार में अकस्मात् आशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुन: प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा।
कन्या- रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में बीतेगा।
तुला- कार्यक्षेत्र में आप यही सोचकर कदम आगे बढ़ाएं कि किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं। वैसे दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक- आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनैतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।
धनु- जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उसका निदान आज करना है। क्योंकि जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।
मकर- किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगते हैं।
कुंभ- आपको अपनी पोजिशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ट अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। राशि स्वामी शनि धनु राशि का होकर एकादश भाव में बहुव्यय कारक है।
मीन- आज आप अपने परिवार और रोजगार को ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक कमी भी इस वक्त परेशानी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *