Home > राष्ट्रीय समाचार > प्रदेश में पर्यटन स्थलों पर 4.89 करोड़ रूपये साइनेज लगाने हेतु स्वीकृत

प्रदेश में पर्यटन स्थलों पर 4.89 करोड़ रूपये साइनेज लगाने हेतु स्वीकृत

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ईको पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार पर्यटक सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। पर्यटन सेक्टर में हितग्राहियों एवं इससे जुड़े हुए लोगों को आकर्षित करने के लिए नई पर्यटन नीति के तहत तमाम सुविधाएं मुहैया करा रही है। इसी क्रम में लगभग 4.89 करोड़ रूपये की लागत से हैदरपुर, वेटलैंड एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व समेत 6 पर्यटन स्थलों पर साइनेज लगाये जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए धनराशि जारी कर दी गयी है। प्रदेश सरकार इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटक सुविधाओं का विकास कर रही है। प्रथम चरण में एक करोड़ रुपये भी जारी किए जा चुके हैं। योजना के तहत हैदरपुर वेटलैंड बिजनौर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व पीलीभीत, सूर-सरोवर पक्षी विहार आगरा, कतरनिया घाट वन्य जीव विहार बहराइच, राजदरी और देवदरी जल प्रपात चंदौली में साइनेज लगाए जाएंगे। इन साइनेज पर मुख्यरूप से पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *