Home > स्थानीय समाचार > नगर निगम में स्वीकृत पद के सापेक्ष अधिकारियों की अधिक तैनाती पर नगर निगम पर वित्तीय संकट गहराया, कर्मचारी संघ ने दर्ज कराई नाराजगी

नगर निगम में स्वीकृत पद के सापेक्ष अधिकारियों की अधिक तैनाती पर नगर निगम पर वित्तीय संकट गहराया, कर्मचारी संघ ने दर्ज कराई नाराजगी

कर्मचारियों के लिए कल्याण मण्डप शुल्क बढ़ात्तरी होगी तो होगा आन्दोलन
लखनऊ । नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा चुनावी वर्ष 2018 के घोषित कार्यक्रम के अन्र्तगत आज दिनांक 6 फरवरी 2018 को कार्यकारिणी सदस्य चुनावी सभा उद्यान विभाग,कर विभाग, अभियंत्रण विभाग जोन 7 में की गई। इस दौरान सभी 32 प्रत्याषियों ने भ्रमण कर चुनाव चिन्ह एव ंक्रम संख्या का हैण्डबिल वितरण किया । जोन 7 की सभा की अध्यक्षता रूपेष कुमार द्वारा की गई।
इस दौरान सभी 32 सदस्य कार्यकारिणी प्रत्याषियों ने एक स्वर में कर्मचारियों के लिए कल्याण मण्डपों के षुल्क में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर नगर निगम प्रषासन की घोर निन्दा करते हुए इसें वापस लेने तथा न होने की दषा में आन्दोलन के संकेत दिये। प्रत्याषियों ने इस दौरान निगम में स्वीकृत पदो ंके सापेक्षा अधिक अधिकारियों की तैनाती पर गहरा रोष जताते हुए कहा कि इसी कारण से निगम में वित्तीय संकट गहरा रहा है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि निगम प्रषासन न तो कर्मचारियों की लम्बित मांगों का समाधान कर रहा है और न ही वेतन, पेंषन एवं अन्य मदों का भुगतान समय से रहा है। इसके साथ ही दूसरी तरफ मिलने वाली सुविधाओं पर भी कुठाराधात कर रहा है। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ कर्मचारी विरोधी नीतियों का लगातार विरोध कर रहा है। संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री रामअचल ने कहा कि नगर निगम लखनऊ की वित्तीय स्थिति अत्यंत ही दयनीय है इसके बावजूद स्वीकृत पदों से अधिक अधिकारियों की तैनाती उत्तर प्रदेष सरकार और षासन द्वारा की जा रही है। जिसके कारण नगर निगम पर अतिरिक्त व्ययभार पड़ रहा है, और संस्था वित्तीय व्ययभार और देनदारी से उबर नही पा रही है। उ.प्र. की उ0प्र0सरकार एवं उ0प्र0 षासन द्वारा कर्मचारी/संस्था हित में यदि षीघ्र ठोस कदम नही उठाया गया तो संघ आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। कर्मचारियों को अपना क्रम संख्या और चुनाव चिन्ह बताते हुए षतप्रतिषत मतदान दिनांक 17 फरवरी 18 को करने का आहवान करते हुए संघ को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। आज की चुनावी सभा को हेमन्त कुमार, अर्जुन यादव, ताहिर, राम अचल अनिल सिंह अनुज गुप्ता, अनन्त कुमार त्रिवेदी, शत्रोहन, कंचन सक्सेना, श्याम कुमार, मिर्जा इरषाद बेग, रेखा यादव, जगदीष यादव, सैय्यद सिब्ते रज़ा, शमील एखलाक,यष विजय प्रकाष गुप्ता, राम चन्दर यादव, मनीष चन्द्र पाल, अनिल कुमार श्रीवास्तव, मो. कवि, शहंषाह खां, विजय लक्ष्मी, आनंन्द वर्मा, सैय्यदा बानो, प्रेम कुमार, सतेन्द्र कुमार, जाकिर अली, मो. शमषाद, मो. शोएब, ओम प्रकाष उप्रेती, सुखदेव प्रसाद यादव और फारिदा रिज़वी ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *