Home > पूर्वी उ०प्र० > आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण पंचायती राज सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण पंचायती राज सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

महराजगंज। जिला मुख्यालय पर उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और मांगे पूरी नहीं होने पर लखनऊ में अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी है। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष प्रदुमन सिंह ने कहा कि जिले को ओडीएफ घोषित कराने में सफाई कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसके फलस्वरूप शौचालय बनवाने में प्रेरणा के स्रोत रहे ग्रामीण सफाई कर्मचारी को ही शौचालय में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि मिलनी चाहिए। सरकार द्वारा हमारी 8 सूत्रीय मांग को 20 अक्टूबर तक नहीं माना गया तो संगठन हमारी लखनऊ में अनिश्चितकालीन अनशन करेगी। धरने को संबोधित करते हुए कलेक्टेड एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीनाथ धर दुबे ने कहा कि किसी भी दशा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियो का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा तथा संगठन का 8 सूत्रीय मांग जायज है। धरने को संबोधित करते हुए जिलामंत्री रामजीत ने कहा कि कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें तथा किसी भी दशा में सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जिला संयोजक शैलेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि संगठन में एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है। जिला उपाध्यक्ष नंद कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन की मांग में ऐसी कोई मांग नहीं है कि सरकार उसे पूरा नहीं कर सकती है। धरने में संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्री भागवत सिंह, कमलेश सिंह, घनश्याम पांडे का भी समर्थन रहा। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, रामसेवक निषाद, जय चंद्र मिश्रा, बृजेश जयसवाल, काशी चौधरी, राम प्रकाश, सतेंद्र, पारस यादव सहित तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

विजय चन्द बरनवाल
Infront of Nagar Palika Nautanwa Ward No 25 Gandhi Nagar Nautanwa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *