Home > अपराध समाचार > संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है।पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है!”

लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़-खीरी।जनपद खीरी की कोतवाली फूलबेह़ड क्षेत्र के खांभी गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई।महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
फूलबेहड पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी देते हुई विवाहिता के भाई राजेश यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन रोशनी (21 वर्ष) की शादी करीब तेरह माह पहले फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के खांभी गांव निवासी राधेश्याम के पुत्र धीरेंद्र यादव के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद दांपत्य-जीवन सही चला फिर ससुराल पक्ष के लोग दान-दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग लेकर विवाहिता को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
पीड़ित विवाहिता ने मायके वालों को भी इससे अवगत कराया था। आरोप लगाया कि बीती रात दहेज की मांग लेकर विवाहिता को मारा-पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। विवाहिता की मौत कैसे हुई इसे लेकर गुत्थी उलझी नजर आ रही है। मृतक विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कोतवाली फूलबेहड़ में तहरीर दे दी है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस की मानें तो मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि हर स्तर से जांच-पड़ताल की जा रही है।

जिम्मेदार कहते हैं…..

इस बाबत में जब प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड एस.एन.सिह से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि मृतक विवाहिता के भाई की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *