Home > अवध क्षेत्र > कुल्हाड़ी से वार कर व्यक्ति की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से वार कर व्यक्ति की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

उन्नाव। थाना बिहार जनपद उन्नाव में कुल्हाड़ी से वार कर व्यक्ति की हत्या करने वाला अभियुक्त मय आलाकत्ल गिरफ्तार क्षेत्राधिकारी बीघापुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिहार पुलिस द्वारा कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने वाले अभियुक्त को मय आला कत्ल एक अदद कुल्हाड़ी बारमद कर गिरफ्तार किया गया । सोमवार को थाना बिहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम थरी में शुभम सिंह उर्फ रूद्र प्रताप सिंह उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र बुद्धिमान सिंह द्वारा गांव के ही गिरिजेश सिंह पुत्र गुलाब सिंह उम्र करीब 55 वर्ष को कुल्हाड़ी मार कर घायल कर देने की सूचना पर थाना बिहार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल गिरिजेश सिंह को जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया, जहां दौराने इलाज उसकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *