Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > भाजपा सांसद , विधायक थप्पड़ मार रहे अौर पुलिस गोली मार रही –लीलावती कुशवाहा

भाजपा सांसद , विधायक थप्पड़ मार रहे अौर पुलिस गोली मार रही –लीलावती कुशवाहा

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
फैज़ाबाद | समाजवादी पार्टी का एक चौपाल कैल पारा में प्रधान आशाराम की अध्यक्षता में किया गया जिसका सञ्चालन रामसजीवन ने किया।चौपाल की मुख्यअतिथि सदस्य विधान परिषद् लीलावती कुशवाहा ने देश और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंतन व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ में पुलिस ने निहत्ते एप्पल एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दिया। भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री जी ने एक बड़ा बयान दिया था कि अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश छोड़ कर चले जायँगे।लेकिन अपराधी न बहार गए न जेल गए बल्कि पुलिस रक्षक ही भक्षक बन बैठी।श्रीमति कुशवाहा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में सांसद विधायक थप्पड़ मार रहे और पुलिस गोली मार रही है।भाजपा सरकार में शासन प्रशासन पंगु हो गया है ।श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि सरकार भेदभाव कर रही है।शिक्षा, दवाई-पढाई, अमीरी-गरीबी में भेदभाव होगा तो देश कैसे विकास करेगा । सदस्य विधान परिषद् ने जोर देकर कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जी ने पांच वर्ष में जितना कार्य किया उतना किसी ने नहीं किया। सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार का सफाया होना तय है। कभी राम के नाम पर वोट तो कभी हिन्दू मुसलमान के नाम पर भाजपा वोट मांगती रही है। लेकिन अब जनता झूठ बोलने वालो से सावधान हो जाएगी झूठ का जवाब २०१९ में जनता बूथों पर जाकर देगी। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रताप यादव ने कहा कि महगाई से जनता त्रस्त है डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम बेतहासा बढ़ते जा रहे है किसान अपनी फसल बचा नहीं पा रहा है सांड किसानो की जान ले ले रहा है चौपाल में प्रधान आशाराम यादव, छात्र सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रितेश यादव, पूर्व प्रधान विनोद कुमार यादव, संतोष कुमार निषाद, प्रदीप कुमार यादव, रामसजीवन यादव, विजय पाल, आदि लोगो ने सम्बोधित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *