Home > अवध क्षेत्र > भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न।

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न।

संवाददाता कुलदीप मिश्रा
हरदोई। हरदोई पिहानी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विजय होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी ।नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक जीत पर आभार जताया। भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी ने बताया की बिहार में चुनाव को देखते हुए 2022 में यूपी में हमारी सरकार फिर से बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 6 सीटें जीतने पर उनको भी बधाइयां दी गई ।राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल संगठन से ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी गई। इस अवसर पर अवधेश रस्तोगी ,बृजेश गुप्ता, मनीष शर्मा , संजीव शुक्ला, विपिन मिश्रा ,नीरज सिंह ,विमलेश गुप्ता ,मुजाविर हुसैन जैदी ,भानु मिश्रा, रमाकांत शास्त्री, मनमोहन मिश्रा, रितेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *