Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > चौथे दिन समाजवादी जनसंदेश यात्रा पहुंची नावली ० शिक्षक नेता एवं माधौगढ़ विधानसभा से संभावित प्रत्याशी अशोक राठौर यात्राओं में जुट रही अपार भीड़

चौथे दिन समाजवादी जनसंदेश यात्रा पहुंची नावली ० शिक्षक नेता एवं माधौगढ़ विधानसभा से संभावित प्रत्याशी अशोक राठौर यात्राओं में जुट रही अपार भीड़

माधौगढ (जालौन)। समाजवादी पार्टी के नेता अशोक राठौर के नेतृत्व में आज समाजवादी जनसंदेश यात्रा चौथे दिन बंगरा, कुठौंदा, रेंढ़र होते हुए नावली पहुंची जहाँ पर बूथ लेबल समीक्षा कार्यक्रम, समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार एवं जन चौपालें आयोजित हुई जिसका जन समुदाय ने भरपूर सहयोग एवं समर्थन किया। बैठक में प्रत्येक बूथ पर यह समीक्षा की गई कि अभी तक कितने नवयुवक या नवयुवतियां विधानसभा में मतदाता नहीं हैं। नवीन मतदाताओं को जोड़ने हेतु फार्म संख्या 6 भरकर उन्हें मतदाता सूची में अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही समाजवादी पार्टी का झंडा लोगों को देते हुए उन्हें उनके आवासों पर लगवाया गया।
आज संपर्क के दौरान अशोक राठौर के साथ चौपालों पर सुरेंद्र सिंह सेंगर हदरुख, कमलेश राठौर बोहदपुरा, छोटू कुदरा, सतीश राठौर तीतरा, नरेन्द्र सिहारी, लोकेंद्र नावली, श्रीराम, राम प्रकाश, चन्दपाल राठौर, आलोक शर्मा बंगरा, कमलेश राठौर, राँकी पाण्डेय, अशोक शाक्यवार रेंढर, योगेन्द्र राजावत, महेश चन्द्र शाक्य, अजय बुधौलिया, सुरेन्द्र तिगुनायक, सुरेन्द्र श्रीवास्तव कुसमरा, विश्वनाथ पाल, संतोष उपाध्याय, नीरज चौधरी, धीरज कुशवाहा, कमलेश पाल नावली, अरविन्द चौधरी आदि सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *