Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > मंडल स्तरीय रैली में दो हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने की कवायद

मंडल स्तरीय रैली में दो हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने की कवायद

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने घोषित किए फ्रंटल व ब्लाक व नगर अध्यक्ष
उरई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास पर महबूब मंसूरी के संचालन में संपन्न हुई जिसमें 21 जनवरी को झांसी के किले मैदान में होने वाली मंडल स्तरीय रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर पार्टी के फ्रंटल व ब्लाक व नगर अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। मुख्य अतिथि चौ. विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 21 जनवरी को मंडल स्तरीय रैली झांसी के किले मैदान में होनी है जिसमें जनपद से दो हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए गाडियों की व्यवस्था की गई है। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा, सपा, बसपा सब मौका परस्त पार्टियां हैं। किसानों के नेता शिवपाल सिंह यादव जो कि सभी वर्गों को एकसाथ लेकर चलने वाले नेता हैं। उनके हाथों को हम सबको मजबूत बनाना है। इस मौके पर जनपद के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई जिसमें डा. अजीत सिंह यादव को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वीरप्रताप सिंह उर्फ गोलू निरंजन को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाया गया जबकि सत्येंद्र श्रीवास्तव को छात्र सभा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई तो वहीं रामजीवन याज्ञिक को पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष एवं राजेंद्र सिंह राजपूत को डकोर ब्लाक का अध्यक्ष बनाया गया। नर सिंह गुर्जर को जालौन ब्लाक, एएच सिद्दीकी को उरई नगर और खलील खां को जालौन नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संजय यादव इकलासपुरा, महबूब मंसूरी, सत्येंद्र यादव, चंद्रपाल कालपी, अमर सिंह, भीम सिंह यादव, रमेश वर्मा, राजा शाह, नीलू यादव, डोली यादव, जाहर सिंह गौर, लालता प्रसाद, मोहित यादव, शिवा चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *