Home > पश्चिम उ० प्र० > इटावा > पारा पहुंचा 43, आसमान से आग बरसी

पारा पहुंचा 43, आसमान से आग बरसी

इटावा (यूएनएस)। सूरज की तपिश और अधिक तेज प्रतीत हुई, सूर्योदय होते ही वातावरण में भीषण गर्मी का अहसास होने लगा। पूर्वाह्न से 18 से 24 किमी की स्पीड से गर्म हवा चलने से सड़क पर आवागमन दुश्वार हो गया। तापमान सुबह न्यूनतम 28 तो दोपहर में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान से आग ही बरसी जिससे विवशता के तहत चलने वालों का बुरा हाल था, सारा तन ढकने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। शाम होने पर ही चहल-पहल हुई।वातावरण में भीषण गर्मी निरंतर बढ़ती जा रही है, बीते दो दिनों से पूर्वाह्न से लेकर शाम पांच बजे तक तेज लपट चलने से जनजीवन बुरी तरह त्रस्त है। विवशता के तहत आवागमन करना किसी मुसीबत से कम नहीं था। इसका प्रत्यक्ष नजारा नुमाइश मैदान से रवाना की गई पोलिग पार्टियां के दौरान नजर आया। पोलिग पार्टी में काफी संख्या में ऐसी महिलाएं भी शामिल थीं जो अपने नौनिहाल साथ लाई थी। भीषण लपट युक्त गर्मी से बच्चों के चेहरे मुर्झा रहे थे। महिलाएं पानी के छींटों से उनको ठंडक देने का प्रयास कर रही थी। जिन वाहनों से गंतव्य पर पहुंचना था वे सभी वाहन सूरज की विकराल तपिश लाल नजर आए। इसी तरह का अन्य आवागमन करने वालों का बुरा हाल था। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को बगैर रुपये दिए गला तर करने को शीतल जल तक उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे हालात और ज्यादा बदहाल नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *