Home > पश्चिम उ० प्र० > इटावा > इटावा-चार दर्जन महिलाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

इटावा-चार दर्जन महिलाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

इटावा। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी माननीय संजय सिंह के संयुक्त निर्देशन और ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ० ह्रदेश चौधरी के आदेश अनुसार और जिला प्रभारी रामबाबू सिंघानिया आदेश पर जिला अध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, जिला सचिव बृजेश दुबे की उपस्थिति में शहर की लगभग 4 दर्जन महिलाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। महिला विंग पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजना दोहरे के प्रयास से महिलाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव को देखते हुए अपने कारवां को लगातार बढ़ा रहा है। दिल्ली और पंजाब की सफलता को देखकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार उन लोगों के बीच जाकर दिल्ली और पंजाब की योजनाओं को बता रहे हैं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मुख्य बिंदुओं को लेकर लोगों के बीच हैं अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहां जाकर उनकी कमियों और अनिमितताओं को देखा और उजागर किया योगी सरकार से मांग की सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अच्छी सुविधाएं दे।
जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले सभी को सरकारी अस्पतालों में अच्छा इलाज मिले और बेरोजगारों को रोजगार मिले इन्हीं मुद्दों को लेकर हम लोगों के बीच में जा रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद ने कहा की आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव सभी सीटों पर दिल्ली की तर्ज पर लड़ेगी और बुनियादी सुविधाएं लोगों तक पहुंचे इसका ध्यान रखा जाएगा साथ ही शिक्षा मॉडल,मुफ्त बिजली,मुफ्त पानी, महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के साथ-साथ अन्य मुद्दों को लेकर हम लोगों के बीच जा रहे हैं।
मीना देवी, नीलम, सुषमा देवी, कैश कुमारी, रामदुलारी, नंदिनी, अर्चना, रश्मि देवी, संगीता देवी, रीता देवी, शिवानी, रीना, मंजू देवी,गुड्डी देवी, रामबेटी,संजू, जूली, बीना, मालती देवी, बंदना कुमारी,राजकुमारी, सुनीता देवी,राधा देवी, उर्मिला देवी, ऊषा वीरमती, विमला, सुधा, श्यामा देवी सहित अन्य महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।

अवध कि आवाज इटावा से सोहिल खान कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *