Home > पश्चिम उ० प्र० > नॉएडा > सूरजपुर पुलिस ने तस्करी करने वाली 5 महिलाओं को पकड़ा

सूरजपुर पुलिस ने तस्करी करने वाली 5 महिलाओं को पकड़ा

नोएडा, (यूएनएस)। सेंट्रल नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने 5 महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह महिला गांजा तस्कर अलग-अलग जगह घूम कर अवैध रूप से गांजे की तस्करी किया करती थीं। यह लोगों को गांजे की पुड़िया बनाकर बेचा करती थीं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद अलग-अलग जगह से इन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस गांजा तस्करों, शराब तस्करों के की जमकर धरपकड़ कर रही है। सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि महिला तस्करों का गिरोह थाना क्षेत्र में सक्रिय है। यह महिलाएं अलग-अलग जगह घूमकर गांजे की तस्करी करती हैं। यह किसी से गांजा खरीदने के बाद उस गांजे की पुड़िया बनाकर लोगों को बेचा करती थीं। मुखबिर द्वारा इन महिलाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई। इसके बाद तीन महिलाओं को पुलिस ने डेल्टा 1 मेट्रो स्टेशन के पास से गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने दो महिलाओं को विप्रो गोल चक्कर के पास से गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से करीब 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया। इसके साथ ही करीब 20 हजार रुपए भी बरामद किए। यह वह पैसे थे जो इन लोगों ने गांजा बेचकर कमाए थे। इस दौरान पुलिस ने विमलेश, सुधा, मीना, मन्जू और क्रान्ति को गिरफ्तार किया। यह बड़े शातिर तरीके से गांजे की तस्करी किया करती थीं। महिलाएं गांजे की पुड़िया बना लेती थीं फिर अलग-अलग थाना क्षेत्र में घूमकर इस गांजे को बेचा करती थीं। यह थाना क्षेत्र इसलिए बदलती रहती थीं ताकि पुलिस उनको पकड़ नहीं पाए। फिलहाल पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और इस गिरोह की अन्य महिलाओं व अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *