Home > मध्य प्रदेश > सिंगरौली जिले में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ कांग्रेस ट्रेड यूनियन जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

सिंगरौली जिले में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ कांग्रेस ट्रेड यूनियन जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष बने कमलेश भंडारी
जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश | सिंगरौली नगर निगम मे अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ कांग्रेस के कार्यकर्ता नियुक्त नहीं होने के कारण सिंगरौली नगर निगम इस चरणबद्ध आंदोलन अभियान से वंचित हो रहा था। जिसको दृष्टिगत रखते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मगनलाल झांझोट के द्वारा कटनी के जिला अध्यक्ष मा.ओम प्रकाश सकतेल जी को अपनी टीम के साथ दिनांक:-5-4-2022 को जिला सिंगरौली में भेजकर कार्यकर्ता मनोनीत चयन करने की जिम्मेदारी दी। जिसके परिपालन में ओमप्रकाश सकतेल जी के द्वारा अजाक्स नगरीय निकाय प्रकोष्ठ सिंगरौली के पदाधिकारियों से पूर्ण चर्चा करते हुए इस चरणबद्ध आंदोलनऐ अभियान को सफल बनाने की अपील किया गया। तत्पश्चात नवजीवन विहार EWS सफाई कामगार कॉलोनी में दिनांक:-5-4-2022 को एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सफाई कर्मचारियों को 18 सूत्रीय समस्याओं/मांगों से अवगत कराया गया साथ ही चरणबद्ध आंदोलन की पूर्ण नीति से भी अवगत कराया गया तत्पश्चात सिंगरौली नगर निगम में कार्यरत कमलेश भंडारी को सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष मनोनीत चयन किया गया एवं करन कुमार को जिला महामंत्री एवं आर्या प्रकाश को कार्यवाहक अध्यक्ष एवं छोटू बाल्मीकि को उपाध्यक्ष एवं विजय कुमार को उपाध्यक्ष एवं शौकत मलिक को उपाध्यक्ष एवं सुदामा मोगरे को संगठन मंत्री एवं दुर्जन लाल बाल्मीकि को संगठन मंत्री मनोनीत चयन किया गया। मनोनीत चयन कार्यकर्ताओं को ओमप्रकाश सकतेल के द्वारा बधाइयां देते हुए यह जिम्मेदारी दिया कि आप कार्यकर्ताओं को अजाक्स नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त मोर्चा में इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाना है मनोनीत चयन कार्यकर्ताओं ने भी पूरे तन-मन-धन से अपनी पूर्ण सहमति देते हुए उपस्थित सफाई कर्मचारी साथियों एवं माताए-बहने एवं अजाक्स के पदाधिकारियों एवं ओमप्रकाश सकतेल सर को आश्वस्त कराते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *