Home > अवध क्षेत्र > जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के दिये निर्देश।
योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिये निर्देश।
सीतापुर। शासन की मंशा के अनुसार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार को सुबह जिला चिकित्सालय सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, हड्डी रोग विभाग, वाहृय रोगी एवं प्लास्टर कक्ष, स्मार्ट कार्ड कक्ष आदि वार्डों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत संचालित सेवाओं एवं गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड एवं अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों से वार्ता कर मिल रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक दवाओं एवं सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि के संबंध में आवश्यक जानकारियां प्रदर्शित की जायें तथा गोल्डेन कार्ड बनाये जाने का कार्य सुचारू रूप से सम्पादित कराया जाये। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में मरीजों एवं उनके साथ आने वाले लोगों के लिये आवश्यक सुविधाओं की उलपब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि भर्ती सभी मरीजों को नियमित रूप से परीक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 आर0के0 सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पिंकी सिंह ब्यूरो चीफ अवध की आवाज सीतापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *