Home > स्थानीय समाचार > व्यापार मंडल ने शुरू किया मतदाता जागरूकता अभियान

व्यापार मंडल ने शुरू किया मतदाता जागरूकता अभियान

लखनऊ। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियो को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। व्यापारियों ने स्वयं वोट देने तथा दूसरों को वोट देने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने अयोध्या रोड की दुकानों पर पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया तथा व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए जागरूक किया। संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रयास है कि लोकसभा के इस चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़े। शत- प्रतिशत मतदान के लिए आदर्श व्यापार मंडल राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पदयात्रा, मशाल जुलूस, पैदल मार्च मतदाता जागरूकता रैली एवं जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने कहा जो लोग वोट नहीं डालते हैं उन्हें सरकार को पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार जनता के पास मतदान का अधिकार है। सभी को अनिवार्य रूप से मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। शपथ कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी ,प्रवीण मिश्रा, श्याम सुंदर अग्रवाल ,अमिताभ श्रीवास्तव ,कमल अग्रवाल ,मनोज अग्रवाल ,सुभाष कुमार, राजेश गुप्ता ,सुमित सिंह, कृष्ण वीर सिंह ,बंटू ,दीपक चौहान, अनिला अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *