Home > स्थानीय समाचार > लुलु मॉल की आइसक्रीम में निकला कीड़ा,कस्टमर के नाराजगी जताने पर कर्मचारी ने मानी गलती

लुलु मॉल की आइसक्रीम में निकला कीड़ा,कस्टमर के नाराजगी जताने पर कर्मचारी ने मानी गलती

लखनऊ । लुलु मॉल की आइसक्रीम में कीड़ा निकलने का विडियो सामने आया है। इस विडियो में कीड़े को आइसक्रीम पर रेंगते हुए देखा जा सकता है। इस विडियो में कस्टमर यहां के स्टाफ को आइसक्रीम दिखाकर नाराजगी जता रहा हैं। वहीं कर्मचारी गलती मानते हुए दूसरा आइसक्रीम सर्व करने की बात बोल रहा है। इस विडियो को खुद कस्टमर ने बनाया। उसके बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना आइक्रीम पॉर्लर नेशन आइसक्रीम की है। 1 मिनट 32 सेकेंड के विडियो में कस्टमर हाथ में आइसक्रीम लेकर उसके बारे में बता रहा है। कस्टमर आइसक्रीम में कीड़ा दिखाते हुए स्टाफ से बोल रहा है, ष्आप यह क्या बना रहे है। इसको बच्चे खा रहे हैं। आपको पता है इससे बच्चों की सेहत को कितना अधिक नुकसान होगा। वह नाराजगी जताते हुए आइसक्रीम देने वाले कर्मचारी से उसका नाम पूछता है। लेकिन कर्मचारी अपना नाम नहीं बताता है। हालांकि कर्मचारी खुद इस बात को स्वीकार करता दिखता है कि उसमें कीड़ा है। वह उसे दूसरी आइसक्रीम बदलकर देने की भी बात करता है। हालांकि कस्टमर आइसक्रीम लेने से मना कर देता है। उसके साथ कुछ और भी लोग वहां पर खड़े हैं। वे कहते हैं कि दोबारा इस जगह नहीं आएंगे। उन लोगों ने अपना पैसा रिफंड कराने की बात भी कही है। बाद में उनका पेमेंट रिफंड भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *