Home > स्थानीय समाचार > नरेंद्र मोदी  के  जन्मदिवस के अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान

नरेंद्र मोदी  के  जन्मदिवस के अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान

लखनऊ। देश कर्मशील प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के  जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जन्मदिवस को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के रुप में स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए । इसी क्रम में  लखनऊ राजधानी के पश्चिम विधानसभा के मंडल दो में सुबह तड़के  स्वच्छता अभियान चलाया गया । मंडल 2 के मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत एवं विकास श्रीवास्तव उर्फ विकी लाला की अगुवाई में पूर्व नगर विकास मंत्री लाल जी टंडन के द्वारा विकसित किए जाने वाले बालागंज चौराहे के आसपास स्वचछता अभियान चला कर नरेंद्र भाई मोदी के जन्म दिवस की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिसमें महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  पुष्पा सिंह  ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी  ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकेश बाजपेई  ,मंडल उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता ,उदय चौरसिय ,मोहित द्विवेदी, अर्जुन सोनकर ,पूनम शुक्ला ,मंडल महामंत्री उमेश मिश्रा  ,जय प्रकाश शर्मा , मंडल मंत्री ओपी चतुर्वेदी  ,प्रतिभा मिश्रा  ,शिवपाल रावत  ,सुमन रावत , डॉ मनमोहन  ,  दीपाली तिवारी , कोषाध्यक्ष  अनिल सिंह , सोशल मीडिया प्रभारी विकास श्रीवास्तव विक्की लाला  ,मीडिया प्रभारी संतोष सिंह , सेक्टर संयोजक भानु प्रताप निगम  एवं भारत सिंह, विनोद गुप्ता समस्त कार्यकर्ता गणों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
रिपोर्ट संतोष सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *