Home > स्थानीय समाचार > महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ। स्वतंत्रता आंदोलन के सूत्रधार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रामधुन गाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी के सत्य, अहिंसा और विश्व बंधुत्व के रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के विचारों से पूरी दुनिया में शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सत्य और अहिंसा के मा/यम से उनके नेतृत्व में चला भारतीय स्वाधीनता आंदोलन विश्व के इतिहास में विलक्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *