Home > स्थानीय समाचार > ग्राम पंचायत महमूदपुर में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

ग्राम पंचायत महमूदपुर में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

लखनऊ। महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों और उनके उत्पीड़न के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को राजधानी के गोसाईं गंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महमूदपुर प्रधान सर्वेश कुमार के सहयोग व उनकी उपस्थिति में थाना गोसाईं गंज के क्षेत्रीय बीट उपनिरीक्षक ललित कुमार, आरक्षी रमा पति पाण्डेय, आरक्षी मोo अकबर, महिला आरक्षी निशि सेंगर के साथ थाना क्षेत्र के महमूदपुर ग्राम पंचायत भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत सार्वजनिक स्थलों जैसे-चौराहे, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराए जाने, महिलाओं और बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें यूपी-112 नंबर/वूमेन पावर लाइन 1090/यूपी कॉप एप/181 महिला हेल्पलाइन/1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन/1098 चाइल्ड हेल्प लाइन/102 स्वास्थ्य सेवा/108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधान सर्वेश कुमार ने कई अन्य अहम जानकारियां भी दी ताकि महिलाएं व बालिकाएं सामाजिक, आर्थिक, व पारिश्रमिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *