लखनऊ (यूएनएस)। बहुजन मुस्लिम महासभा ने लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम व बहराइच से सावित्रीबाई फुले को जिताने की अपील की है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वली मोहम्मद और उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शेख ताहिर सिद्दीकी ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से लखनऊ में कई दिनों तक सर्वे कराया गया। जिससे यह पता चला कि कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद को अमन पसंद लाखों हिंदू मतदाताओं, महिलाओं व युवाओं का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। महासभा की ओर से बहराइच में संविधान की रक्षा के लिए लड़ने वाली सावित्री बाई फुले, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से सोनिया गांधी, आजमगढ़ से अखिलेश यादव व बनारस से शालनी यादव को अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर संसद भेजे जाने की अपील की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष माइनॉरिटी सेल तालिब अली, महासभा के महामंत्री डॉ. महफूज अहमद, नसीम सिद्दीकी,सलमान मंसूरी, रिजवान अहमद,गुलनाज बानो, प्रियंका मिश्रा, एडवोकेट प्रवीण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।