Home > स्थानीय समाचार > भाजयुमो की कार्यसमित 22 अक्टूबर को शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेगे

भाजयुमो की कार्यसमित 22 अक्टूबर को शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेगे

लख़नऊ । भाजपा युवा मोर्चा की आज प्रदेश कार्यसमिति को लेकर कानपुर सर्किट हाउस में प्रदेश पदाधिकारी की बैठक सम्पन्न हुआ ।  जिसमें 22 अक्टूबर को होने वाली कार्यसमिति की चर्चा होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी और भाजपा प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा प्रभारीअशोक कटारिया जी मुख्य रूप से इस बैठक में उपस्थित रहे।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष यदुवंश जी ने बताया कि होने वाली कार्यसमिति की शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी करेगे और कहा यह कार्यसमिति ऐतिहासिक होगी जोकि भाजयुमो द्वारा कराई जाएगी । इस कार्यक्रम में भाजयुमो द्वारा किये गए पूर्व कार्यो एवं अभियानों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जोकि भाजपा को एक नई ऊर्जा देने का कार्य करेगी। अध्यक्ष जी ने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो के सभी पदाधिकारीगण एवं सभी कार्यकर्ताओं को समय के साथ-साथ अनुशासन का भी ध्यान रखना होगा यह कार्यसमिति युवा मोर्चा की सबसे बड़ी कार्य समिति होगी । जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे जी, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी मौजूद रहेंगे और ये कार्यसमिति सबसे ऐतिहासिक कार्यसमिति के नाम से जानी जाएगी। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यसमिति युवाओं को राजनीतिक प्रेरणा प्रदान करेगा। यह एक ऐतिहासिक कार्यसमिति कानपुर में होगी जो आज तक कई वर्षों से युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति नही होई। इस कार्यसमिति में जिले के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश के सयोंजक भी उपस्थित रहे। समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारी इन सब को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यसमिति की समापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र नाथ पांडेय जी और उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी समापन करेगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यसमिति में अभी तक युवा मोर्चा के जितने कार्यक्रम हुए है। वो सब कार्यक्रम के प्रदेश कार समिति में प्रदर्शनी लगाई जा रही है आदरणीय अध्यक्ष जी ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा इसके पहले इतनी बड़ी कार्यसमिति ने की थी ना हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *