महाराजगंज । महराजगंज जनपद के कोल्हुई बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की शोक सभा को लेकर बाजार बंद कराने पर व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गया।झड़प होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारियों ने गोरखपुर सोनौली नेशनल हाइवे को 1:30 बजे से 2:20 बजे तक जाम कर दिया।जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे महराजगंज के पूर्व सांसद अखिलेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा किसी तरह समझा-बुझाकर रोड जाम समाप्त कराया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोल्हुई बाजार को बन्द करा रहे थे कि कोल्हुई बाजार के भाई उपेंद्र सिंह का मेडिकल स्टोर मेन चौराहे पर है जिसका उन्होंने ने व्यापारियों के साथ विरोध किया।विरोध के बाद भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारियों में झड़प हो गया झड़प होने के बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारियों ने रोड को जाम कर दिया।
रोड जाम की सूचना जैसे ही पुलिस महकमे को हुई तो मौके पर CO फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा सहित कई थाने की फोर्स पहुँच गयी।काफी समझाने बुझाने के बाद रोड जाम की समस्या खत्म हुआ।लोगों का कहना है कि इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय।क्षेत्राधिकारी ने यह आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी जो दोषी होगा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।