कहोबा चौराहा गोंडा। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर गोण्डा जनपद के होटल सूरज प्रांगण में सांसद श्रीमती डिम्पल यादव व पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के निर्देश पर सपा नेता व प्रभारी विधानसभा गोण्डा सदर-296 सूरज सिंह ने प्रवासी श्रमिकों व समाजवादी कार्यकर्ताओं को सायकिल भेंट की।कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि प्रवासी मजदूरों व समाजवादी कार्यकर्ता को सम्मानित करना प्रशंसनीय है, समाजवादी पार्टी ने सदैव असहायों की मदद की है। लाभार्थियों के चेहरे पर सायकिल पाने के बाद खुशी झलक रही थी, लाभार्थियों ने अखिलेश यादव को 2020 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की कसम ली।जिलाध्यक्ष समेत देवेंद्र सिंह अनिल कालिया रामधन यादव सहित सभी पदाधिकारी व सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > सपा के सदर प्रभारी प्रत्याशी सूरज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव के मनाए धूमधाम से जन्मदिवस