Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर पुलिस ने दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त मो0रफीक को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने सहअभियुक्तों के साथ थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता ने थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *