Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > छेडछाड़ करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

छेडछाड़ करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अवध की आवाज, ब्यूरो चीफ गोंडा, विनोद कुमार सिंह
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट करने के वांछित अभियुक्त- आदिल को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया। इस प्रकार से गिरफ्तार कर करता टीम के उप निरीक्षक कुबेर तिवारी मय टीम के साथ आदिल पुत्र कादिर बाबा निवासी काशीराम आवास महाराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा से किया गिरफ्तार। उक्त अभियुक्त पर मुख्य अपराध संख्या 804 / 21 धारा 354, 504 ,506 भादवी व 7/8 पॉक्सो एक्ट ,, थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा में पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *