Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > लड़की का अपहरण करने का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

लड़की का अपहरण करने का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

अवध की आवाज,, ब्यूरो चीफ गोंडा ,, विनोद कुमार सिंह,,
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने लड़की का अपहरण करने के वांछित अभियुक्त गोविन्द पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त गोविन्द ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का अपहरण कर लिया था। जिसके सम्बन्ध मे लड़की की माँ द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इस प्रकार से बताते चलें कि गिरफ्तार करता टीम के उप निरीक्षक प्रतीक पांडे मय टीम के साथ गोविंद पुत्र राजेश निवासी प्रतापपुर बासुदेवपुर ग्रांट थाना मनकापुर जनपद गोंडा से गिरफ्तार किया और उक्त अभियुक्त पर मुख्य अपराध संख्या 237/ 21 धारा 363, 504, 506, 120 बी भादवी थाना मनकापुर जनपद गोंडा पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *