Home > अपराध समाचार > संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

सोनभद्र/ओबरा | सेक्टर 8 में उस समय लोग हैरान हो गए जब  पता चला कि, विवाहिता सरिता चौधरी पत्नी महेंद्र चौधरी का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ मिला है। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने सरिता को फंदे से लटका हुआ देखा तो उसे उतार कर तुरंत परियोजना हॉस्पिटल ले जाया गया। जहा डॉक्टरों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उक्त घटना की जानकारी प्रशासन को हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जूट गई । इस घटना के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं सुनी जा रही है। बताया जा रहा है सरिता का मायका चोपन है और  2 साल पहले महेंद्र से शादी हुई थी। सरिता की एक लड़की भी है। जो 2 दिन पहले ही ससुराल गई थी। वही लड़की पक्ष ने बताया कि, ससुराल पक्ष के ऊपर दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *