Home > अवध क्षेत्र > समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक

बाराबंकी। आरएनएस। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक का कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी व डाॅ कुलदीप सिंह जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बाराबंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मासिक बैठक में वरिष्ठ समाजवादी नेता, कई बार के सभासद रहे, नगर अध्यक्ष हाजी कुतुबुददीन अंसारी को श्राद्धंजली अर्पण की गई और सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में शानदार एवं उल्लेखनीय विकास कार्य हुए थे जिनकी प्रशंसा चैतरफा हैं। उत्तर प्रदेश की प्रगति से अगर भाजपा की प्रतिबद्धता होती तो वह समाजवादी सरकार के कामों को आगे बढ़ाती। परन्तु भाजपा की केंद्र सरकार का जहां समाजवादी सरकार से सौतेला व्यवहार रहा , वहीं राज्य की भाजपा सरकार की समाजवादी शब्द से एलर्जीं हैं। इस अवसर पर कुलदीप सिंह जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अराजक तत्वों की बन आयी हैं। रोजाना हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। गरीब तबाह हो रहे हैं। भाजपा के मंत्री विधायक अहंकार में चूर हैं और कानून व्यवस्था के लिए खुद हीं चुनौती बन रहे हैं महिलाएं असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार के 70 दिनों में ही दलितों का सर्वाधिक उत्पीड़न होने लगा हैं। मुख्यमंत्री जी ने असमाजिक तत्वांें को जो चेतावनी दी उसका कोई डर कहीं दिखता नहीं हैं। पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, अनिल यादव, अजय कुमार वर्मा, बब्लू,संदीप सिंह, धीरज गुलेसिया, श्याम प्रकाश द्विवेद्वी, अलीम किदवई, अशीष सिंह आर्यन, प्रीतम सिहं वर्मा , नवनीत श्रीवास्तव, शमीम फन्हे, फरजान उस्मानी, यशवंत यादव, अंबरीश यादव, नाजमा बानो, काजमा बानो, हशमत अली गुड्डू,आशीफ सभासद, करन मिश्रा, मो आफाक, बसंत गौतम, शिवम् शुक्ला , पीयषू अवस्थी, तौकीर करार, शकील सिद्दीकी , सुरेश यादव, पउवा यादव, राम मिलन यादव संजू गुप्ता, सुहैल, शाफे जुबेरी, राम नरेश यादव,  आदि पदाधिकारी  उपस्थित लोग  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *