Home > अवध क्षेत्र > मृतक भाजपा कार्यकर्ता व पत्रकार के घर पहुँचे राज्य मंत्री।

मृतक भाजपा कार्यकर्ता व पत्रकार के घर पहुँचे राज्य मंत्री।

निघासन खीरी। कृषि कानून विरोधी आंदोलन के दौरान 03 अक्टूबर को तिकुनिया में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप व भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर निषाद के घर पहुँचे राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश जय प्रकाश निषाद।
बताते चलें कि रविवार को पशु धन दुग्ध विकास, मत्स्य राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश जय प्रकाश निषाद मृतक रमन व श्याम सुंदर निषाद के घर पहुँच उनके परिजनों से मिलकर ढाँढस बंधाई व हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।
मंत्री जी प्रकाश निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा मृतक के परिजनों को सरकार के द्वारा हर सम्भव सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। साथ ही कहा दोषियों पे जाँच एजेंसी बैठा दी गई है। दोषी चाहे कोई भी हो उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। विधानसभा 138 विधायक शशांक वर्मा,रौशन लाल निषाद ,जसवंत वर्मा,आदि लोगो मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *