Home > अवध क्षेत्र > दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उन्नाव। थाना गंगाघाट ,जनपद उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 23.09.2023 को थाना गंगाघाट पर मु0अ0स0 555/2023 धारा 376,323,452,342,506 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 26.09.2023 को अपराध निरीक्षक श्री विनोद कुमार, उ0नि0 राम औतार मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र राकेश निवासी बन्थर थाना अचलगंज उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष को गंगाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *