Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > विहिप की स्थापना का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित व उन पर आने वाली बाधाओं को रोकने के लिए हुआ। ज्ञानेन्द्र तिवारी जिला मंत्री

विहिप की स्थापना का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित व उन पर आने वाली बाधाओं को रोकने के लिए हुआ। ज्ञानेन्द्र तिवारी जिला मंत्री

माधौगढ़ (जालौन) ।आज नगर माधौगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद का 57 वा स्थापना दिवस मनाया गया साथ में नगर की विहिप बजरंग दल बैठक सम्पन हुई। जिसमे जिला के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें कानपुर प्रांत के गौ रक्षा प्रमुख ओमकार ठाकुर, विहिप जिलाध्यक्ष जयदीप जी, जिला मंत्री ज्ञानेंद्र जी , जिला सह मंत्री रत्नेश जी जिला सह कोषाध्यक्ष आशुतोष जी ने विहिप स्थापना दिवस के विषय में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजबहादुर जी विरिया ने किया।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद के साथ हुई थी। विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना, और समाज की सेवा करना है। भारत के लाखों गांवों और कस्बों में विहिप को एक मजबूत, प्रभावी, स्थायी, और लगातार बढ़ते हुवे संगठन के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ, एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन धीरे-धीरे आकार ले रहा है। इस मौके पर रूपेंद्र सिंह प्रखंड अध्यक्ष विहिप ,शत्रुघ्न सिंह मंडल अध्यक्ष, सत्येन्द्र भदौरिया, दीपक राजावत, अजीत उपाध्याय ,दीपक उदैनिया, मनोज शिवहरे ,रोहित राठौर,शिवम् हरौली, शिवम् , प्रशांत रूपापुर ,वेदप्रकाश, पवन यज्ञिक, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *