Home > पश्चिम उ० प्र० > राज्य महिला आयोग की सदस्या मिथलेश अग्रवाल ने आज जिला महिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केन्द्र आंवला का निरीक्षण किया

राज्य महिला आयोग की सदस्या मिथलेश अग्रवाल ने आज जिला महिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केन्द्र आंवला का निरीक्षण किया

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली
बरेली। राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती मिथलेश अग्रवाल का सर्किट हाउस में मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 सुधीर गर्ग ए.सी.सम.-1 श्री रोहित यादव, क्षेत्राधिकारी नवाबगंज श्री विनीत सिंह डिप्टी डीआईओ डा0 सुचिता अग्रवाल श्रीमती नीता अहिरवार उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात कोविड-19 से सम्बन्ध्ति व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती मिथलेश अग्रवाल ने आज जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वहाँ पर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा का भी निरीक्षण किया, एस.एन.सी.यू. वैक्सीनेशन सेन्टर, महिला वार्ड रजिस्ट्रेशन काउन्टर, आदि के प्रभारियों से जानकारी ली एवं वैक्सीनेशन सेन्टर से 18 से 44 आयु वर्ग वाले एवं 45 से ऊपर आयु वाले व्यक्तियों का सम्पूर्ण ब्योरा तलव किया एवं वैक्सीनेशन कम होने पर उसके प्रचार-प्रसार के लिये सी.एम.एस. को निर्देशित किया। महिला जिला चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की और वहाँ पर उपस्थित मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा एवं उनके तीमारदारों से फीड बैक लिया। जिसमें उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई। तथा वहाँ पर उपस्थित लोगों को करोना से सम्बन्धित सुरक्षा मास्क सामाजिक दूरी एवं कोविड प्रोटोकाल के बारे में जानकारी दी गई एवं सी.एम.एस. डा0 अल्का शर्मा से नवजात बच्चों की जन्मदर एवं मृत्युदर का डाटा मांगा साथ ही सी.एम.ओ. डा0 सुधीर गर्ग से बच्चों को कोविड से बचाव के लिये क्या-क्या व्यवस्था की जा रही है के बारे में पूछा। एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुये निर्देशित किया गया। बच्चों को कोविड से बचाने के लिये निर्देशित किया गया।
राज्य महिला आयोग की सदस्या नेसामुदायिक केन्द्र आँवला का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय अधीक्षक डा0 इन्तजार हुसैन उपस्थित थे उनके द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केन्द्र में बाल रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। सी.एम.ओ. द्वारा पत्राचार करके 02 दिन की तैनाती के लिये निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में डेण्टल प्राथमिक चिकित्सा ही बस दी जाती है। सदस्या द्वारा सी.एम.ओ. साहव को स्त्री रोग विशेषज्ञ जनरल फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ की शीध्र तैनाती हेतु निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था और अच्छी होने के निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रचार करने हेतु निर्देशित किया गया। कोविड वार्ड बनाया गया है जिसमें 05 वेड एवं आँक्सीजन कन्सन्ट्रेटर व्यवस्था सहित उपलब्ध थे। कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिये टीकाकरण का प्रचार-प्रसार किया गया। प्रचार-प्रचार के सही होने के कारण टीकाकरण अच्छी पाई गई। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य केन्द्र होने के कारण स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी समुचित व्यवस्थाओं का होना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान श्रीमती नीता अहिरवार उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी, डी.आई.ओ. डा0 सुचिता अग्रवाल, एवं स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *