Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करके पीड़ितों को बाटी राहत सामग्री

मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करके पीड़ितों को बाटी राहत सामग्री

कालपी जालौन। शनिवार को भारी प्रशासनिक तामझाम के साथ प्रदेश के जल शक्ति एवं सिंचाई तथा नमो गंगे विभाग के काबीना मंत्री महेंद्र सिंह ने कालपी क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके उनको राहत सामग्री का वितरण किया गया। शनिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे आधा घंटे के दौरान कैबिनेट मंत्री कालपी नगर के बाढ़ प्रभावित मोहल्ला तरी बुल्दा मैं पहुंचे। उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार समेत भारी सरकारी अमले की मौजूदगी में बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री की किट का वितरण किया। समीप में बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण कैबिनेट मंत्री के द्वारा किया गया। बाढ़ प्रभावितों मुन्नी देवी यादव, मुखिया आदि लोगों से मंत्री ने जानकारियां हासिल की। पीड़ितों ने बताया कि हमारे मोहल्ले में 80 से अधिक घर यमुना नदी की बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मंत्री ने भरोसा देते हुए कहा के प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमको आप लोगों की मदद के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि आज से यमुना नदी का जलस्तर गिरने लगेगा।उन्होंने यकीन दिलाया कि सभी बाढ़ पीड़ित लोगों को सरकार तथा प्रशासन पूरी मदद करने के लिए तत्पर है। यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है तथा पूरी तरीके से मदद करने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उषा अहिरवार, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी कौशल कुमार क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार बलराम गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार समेत सरकारी विभागों के उच्च अधिकारी भारी तामझाम के साथ कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद रहे।
राजस्थान सरकार पर किया तंज
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने कालपी आए प्रदेश के जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने राजस्थान सरकार के प्रशासन पर तंज किया। तरी बुल्दा मोहल्ले में बाढ़ प्रभावित नागरिकों से मुलाकात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राजस्थान के द्वारा भारी मात्रा में पानी छोड़ देने की वजह से यमुना नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है तथा यमुना नदी की बाढ़ से तमाम लोग प्रभावित हुए हैं उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार तथा जिला प्रशासन प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार की मदद करेगा। कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम को लेकर चमन गंज बाजार तथा पूरे रूट में भारी संख्या में चप्पे-चप्पे में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *