Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > केंद्रीय राज्यमंत्री भानु ने क्षेत्र वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु ने क्षेत्र वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

उरई (जालौन)। जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद/केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने क्षेत्र वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।दीपावली पर्व के मौके पर दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह नगर कोंच आये केंद्रीय राज्यमंत्री ने शुक्रवार व शनिवार को नगर के कई स्थानों पर लोगों के घर पहुंचकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बड़े बूढ़ों से आशीर्वाद लिया जबकि युवाओं व सहयोगियों से उन्होंने गले मिलकर आत्मीयता प्रदर्शित की।जारी प्रोटोकॉल के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री,व्यापारी श्याम बिहारी चौधरी,भाजपा नेता कैलाश नारायण मिश्रा, पत्रकार अंजनी श्रीवास्तव सहित अन्य सगे संबंधियों के घर पहुंचे जहां उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और फिर राज्यमंत्री ने स्वल्पाहार किया।इस दौरान रामप्रकाश यादव, केवी सिंह एड,माली तिवारी, हरी सिंह निरंजन, पंकज निरंजन, लालजी गुर्जर एड,विनोद नकटेला सहित निजी सहायक अभिनव त्रिपाठी, निजी अंगरक्षक राधेलाल आदि साथ रहे।राज्यमंत्री भानु प्रताप ने कहा कि दीपावली पर्व पर अपने गृह नगर आकर पुराने सगे संबंधियों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां निश्चित रूप से प्रसन्नचित करने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *