Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > 1 सपा के प्रशिक्षण में बूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार उखाड फेंकने का दिलाया संकल्प-नबाब सिंह यादव

1 सपा के प्रशिक्षण में बूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार उखाड फेंकने का दिलाया संकल्प-नबाब सिंह यादव

सपा बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बूथ कार्यकर्ताओं के अलावा सपा के दावेदार व कार्यकर्ता भारी संख्या में रहे मौजूद
उरई, जालौन। शहर के जालौन रोड़ स्थित जमुना पैलेस में समाजवादी पार्टी उरई-जालौन विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण में प्रदेश की योगी सरकार को 2022 में उखाड़ फेंकने का बूथ अध्यक्षों को संकल्प दिलाते हुये अपने-अपने बूथों पर पूरी ताकत से चुनाव लडने तथा जीतने का संकल्प सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव ने दिलाया। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र सिंह यादव ने किया।
बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव ने भाजपा, बसपा व काग्रेंस के ऊपर एक-एक कर हमला बोला तथा कहाकि जो काम उत्तर प्रदेश में 5 वर्ष की अखिलेश यादव सरकार ने किया उतना तेजी से विकास उत्तर प्रदेश में आज तक नही हुआ। उत्तर प्रदेश की जनता 5 वर्ष में योगी सरकार से ऊब चुकी है तथा प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है तथा अखिलेश यादव विधान सभा की 400 से अधिक सीटे जीतकर उत्तर प्रदेश के फिर मुख्यमंत्री बनेंगे तथा पुरानी योजनायें जो चल रही थी उन्हें बाहल करेगे। उन्होंने कहाकि
उरई-जालौन विधानसभा क्षेत्र के डकोर एवं जालौन विकास खण्ड के अलावा उरई तथा जालौन नगर के बूथ अध्यक्षों का यह प्रशिक्षण है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैप्टन रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा , पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जालौन गुलाब सिंह जाटव , पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री श्री रामपाल, उरई-जालौन विधानसभा प्रभारी धीरेन्द्र यादव सनी, मिर्जा साबिर बेग, शफीकुर्रहमान कश्फी, सुरेन्द्र मौखरी,
महेश द्विवेदी , महेंद्र कठेरिया,जीवन प्रताप बाल्मीकि, संतोष कोरी जीनू, अजय गौतम महाराज, पम्मी सेठ, महेशचंद्र विश्वकर्मा, उमा बल्लभ शांडिल्य, जमालुद्दीन पप्पु, अनुरुद्ध द्विवेदी, माण्डवी निरंजन, सपा नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, शबीउददीन नगर उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र अग्रवाल, कयूम करीमी, फरहतउल्ला, छात्रसभा जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर रूपापुर, दिनेश जैसारी जिला पंचायत सदस्य, संजू कठेरिया जिला पंचायत सदस्य सिकरी राजा, महेश शिरोमणि सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *