ब्राह्मण समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्षो को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद!
कालपी,जालौन। 220 विधानसभा क्षेत्र कालपी से प्रबल दावेदार राघव अग्निहोत्री ने द्वारा विधानसभा क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन ओर पार्टी के प्रति समपर्ण भाव से क्षेत्र में अपनी क्षेत्र में अलग ही पहचान बनाने में सबसे आगे की पंक्ति में खड़े दिखाई दे रहे है,और लोग भी उनके द्वारा किये गये कार्यो से प्रभावित होकर उनको आगामी विधायक के रूप में देखना चाहते है। राघव अग्निहोत्री ने आज मकर संक्रांति के शुभअवसर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजू पाठक को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया,और पिपराया ग्राम के पूर्व प्रधान और ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू महाराज को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया, और क्षेत्र में कई ग्रामों जाकर जनसंपर्क किया,सवर्प्रथम कालपी, पिपराया,भदरेखी, सन्दी, उसरगाव,परासन, जोराखेरा, आदि ग्रामों में जनसंपर्क कर समर्थन मांगा, इस मौके पर मुख्यरूप पूर्व विधानसभा महासचिव विवेक मिश्रा,युवजन सभा जिला सचिव श्यामदीप मिश्रा,संतोष तिवारी सन्दी,विवेक यादव,सेवेंद्र शुक्ला,श्याम तिवारी,शिवम कुशवाहा, संजय शर्मा, अमन तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।