Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > बदमाशों ने किसान को मारी गोली,गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफ

बदमाशों ने किसान को मारी गोली,गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफ

उरई/जालौन। जालौन में शनिवार देर रात खेत पर पानी लगा रहे एक किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर खेत पर काम कर रहे अन्य किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां किसान लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। किसानों ने परिजनों को सूचना देते हुए घायल को उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर झांसी के लिए रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना रेंढर थाना क्षेत्र के सुलखना गांव की है। यहां का ज्ञान सिंह कुशवाहा (28) पुत्र मान सिंह शनिवार देर रात अपने खेत पर पानी लगा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने ज्ञान सिंह को गोली मार दी। गोली कमर में लगने से ज्ञान सिंह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे। ज्ञान सिंह को लहूलुहान हालत में देखा परिजनों को सूचन दी और उसे उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। वहीं, चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए घायल हो हायर सेंटर झांसी के लिए रेफर कर दिया। घायल के भाई गोविंद का कहना है कि उसका भाई खेत पर पानी लगा रहा था तभी अज्ञात लोगों ने उसको गोली मारी है। गोली मारने वालों के बारे में पता नहीं लगा है। रेंढर थाने के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *