Home > पश्चिम उ० प्र० > इटावा > गंगा की पवित्रता को सिद्ध करने के लिए किसी व्यक्ति या नेता का तमगा नही चाहिए-रीता बहुगुणा जोशी

गंगा की पवित्रता को सिद्ध करने के लिए किसी व्यक्ति या नेता का तमगा नही चाहिए-रीता बहुगुणा जोशी

इटावा | इटावा पहुंची रीता बहुगुणा जोशी ने ओम प्रकाश राजभर द्वारा दिये गये गंगा मैली के सवाल पर रीता ने कहा कि जो बोल रहे है वो अनुचित है गंगा की पवित्रता को सिद्ध करने के लिए मुझे किसी व्यक्ति या नेता का तमगा नही चाहिए | गंगा पर दुनिया शोध कर रही है | अगर इस पर कोई व्यक्ति कुछ कह रहा है तो में तरजीह नही देती हूं | उनकी सूझबूझ को में क्या बोलू ? प्रियंका गांधी की एंट्री के सवाल पर कहा कि यह राजनीति है लोकतंत्र है हर एक को राजनीति में आने का अधिकार है | अगर वो आना चाहती है उनका स्वागत है लेकिन मुझे नही लगता कि कोई अंतर और असर राजनीति में आने वाला है, कांग्रेस लुप्त थी और लुप्त है आने वाला समय बताएगा | बजट पर कहा कि ऐतिहासिक बजट पेश हुए है प्रगतिशील और उन्नतिशील बजट है | यह हर किसी को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है | कुछ नेता राजनीति दल हताश होकर इसका विरोध कर रहे है | जनता देखेगी लेकिन मैने ऐशा बजट पहले कभी नही देखा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *