Home > अवध क्षेत्र > कानपुर > समाजवादी फिर ये शुरू करें जनता दरबार

समाजवादी फिर ये शुरू करें जनता दरबार

कानपुर नगर | उ0प्र0 व्यापार संगठन द्वारा सपा नगर कार्यालय में  व्यापारी समाज पर हो रहे अपराधो और पुलिस की संवेदनहीनता विषय पर वार्ता की गयी जिसमें वक्ताओं ने भाजपा राज को रावण राज बताया। कहा गया कि कानपुर में पुलिस व्यापारियों से दुर्व्यवहार और खुद ही लूटपाट कर रही है। बाबूपरवा में पुलिस ने व्यापारी को लूटा। कहा महिलाये भी सुरक्षित नही है। स्वयं एसएसपी कल्यानपुर थाने गयी तो उनसे दुर्व्यवहार हुआ, जो मनोबल तोडने वाला प्रकरण था। सडक पर खुलेआम गैंगवार शुरू हो गया है।  सरकार और पुलिस गांधी के बंदरों की तरह व्यापारी से जुडी समस्याओं और तकलीफो को न ही सुन नही है न ही देख रही है। वहीं नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडे और पुलिस मिलकर व्यापारियों को समता रहे है। व्यापारी कभी सांप्रदायिक नही हो सकता। वहीं कहा गया कि प्रदेश का व्यापारी समाज निकाय चुनावों 2019 के लोकसभा चुनाओं और 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत करने का काम रकेगी। वहीं कहा गया कि सपा पार्टी द्वारा पुनः जनता दरबार शुरू किया जायेगा। सभी ने एक होकर संघर्ष का निर्णय लिया। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, जिब्रील, नंदलाल, मनोज, मनोज सोनी, जितेन्द्र, शब्बीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *