Home > पश्चिम उ० प्र० > आगरा > ऐडीएम सिटी ने किया मुर्गा मार्केट का निरीक्षण

ऐडीएम सिटी ने किया मुर्गा मार्केट का निरीक्षण

कानपुर नगर| परेड स्थित मुर्गा मार्केट का स्थानान्तरण कर लालइमली खलवा में एकता मार्केट के नाम से मुर्गा बाजार बसाया गया था। परेड में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया था और साथ ही वहां के व्यापारियों को यहां बसाकर यह वायदा भी किया गया था कि उन्हे किसी भी प्रकार से परेशानी नही होगी। इसके लिए एडीएम सिटी को इसके लिए नियुक्त किया गया था।  वर्तमान में खलवा स्थित मुर्गा मार्केट की दुर्दशा से त्रस्त्र व्यापारियों ने बताया कि जब से उनका यहां ट्रांसर्फर हुआ है प्रशासन ने उनकी कोई सुध नही ली है। न बिजली की ठीक व्यवस्था है और न ही पानी निकासी की। यहां सफाई भी रोज नही होती है। वहीं इस बाजार की दर्जनो दुकानों पर कबाडियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। गली मोहल्लो में मुर्गे की दर्जनों दुकाने खुलने के कारण यहां खरीदार नही आते और यह बाजार अलग-थलग पड गया है जिसस अब परिवार भी चलाना मुश्किल हो चला है। व्यवसायी माबूद साहब और हाशिम भाई के आग्रह पर एडीएम सिटी ने एकता मुर्गा मार्केट का निरीक्षण किया तथा वहां मिली खामियों को जल्द से जल्द निस्तारण को कहा। वहीं व्यापारियों ने बताया कि उन्हे यहां फैारी तौर पर बसा दिया गया था। अब यह जमीन बीआईसी की है और वहां से उन्हे हटने को कहा जा रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा कहा गया था कि व्यापारियों को एनओसी दिलाई जायेगी, लेकिन ऐसा नही हुआ। अब जब एनओसी नही है तो दुकान भी उनकी नही हो पायी ऐसे में उनका लाइसेंस भी नही बन पा रहा है। व्यापारियों के सामने बडी समस्या है और वह इन समस्याओं से निजाद पाने के लिए प्रशासन से आंस लगाये बैठे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *