Home > पश्चिम उ० प्र० > ’राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन का हुआ समापन’’

’राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन का हुआ समापन’’

विजय पाठक को ब्रज प्रान्त अध्यक्ष बनाया गया
शाहजहाँपुर। रामचंद्र मिशन आश्रम में चल रहे राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन के समापन दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय प्रमुख डॉ. दिनेश जी, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी तथा स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक बरखेड़ा की उपस्थिति रहे। इस दौरान स्वामी प्रबक्ता नन्द ने कहा कि हमे अपनी संस्कृति व धरोहर को संभालकर रखना चाहिए। हमारे यहां नदियों, तालाबों एवं कुओं का जुड़ाव सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है। हमारे यहां तालाबों नदियों आदि की पूजा की जाती थी। लेकिन धीरे धीरे आधुनिकता हावी होती गई और लोगों का जुड़ाव नदियों तालाबो से हटता गया जिसकी बजह से यह सब खत्म होने की कगार पर है। जो मानवहित के लिए नही है। सभी लोग अभी से चेत जाए और नदियों व तालाबो कुओं का जीवंत रखे जिससे धरा से जल संरक्षण होता रहे। वही सत्र के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें डॉ. विजय पाठक को ब्रज प्रान्त अध्यक्ष बनाया गया। उपरांत सह सचिव नीरज सिंह ने पंजाब, गुजरात, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, मेरठ, अवध, बृज, काशी, गोरक्ष, कानपुर, बुन्देलखण्ड आदि की प्रान्त स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की। सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने आने वाले वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी की। आर एस एस के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र जी ने लोक भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों पर अपने विचार दिए। इस दौरान संजय उपाध्याय, डॉ. विजय पाठक, सर्वेश मिश्रा धांधू, अजय मिश्रा, डॉ. केडी सिंह, नीरज सिंह, अंकित सिंह, अभिनव तिवारी, रामदयाल, अमित मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *