Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > ओम शांति मेडिटेशन सेंटर का हुआ भूमि पूजन

ओम शांति मेडिटेशन सेंटर का हुआ भूमि पूजन

कदौरा। ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व अंतरराष्ट्रीय अध्यात्मिक शिक्षा संस्थान माउंट आबू द्वारा कदौरा नगर के हाइवे रोड ओम शांति मेडिटेशन सेंटर के लिए आज भूमि पूजन किया गया। जिसका भूमि पूजन पूर्व मंत्री बादशाह सिंह व क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने बोलते हुए कहा कि संस्था मानव जाति के समाजिक व अध्यात्मिक कल्याण के लिए सेवा भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ओम शांति संस्थान जाति, धर्म, रंग के भेदभाव किए बिना मानव भलाई के लिए सभी को प्रेरित करने का काम करती है। क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा भारत के अलावा 140 देश में 45 सौ से ज्यादा आश्रम स्थापित किए है। आज नगर कदौरा के लिए यह गर्व की बात है कि जीवन को सफल व सार्थक बनाने के लिए यहाँ पर भी इसका भूमि पूजन हुआ है। मुझे आशा है कि जल्द ही यह बनकर तैयार होगा इस मौके पर उपस्थित ब्रह्म कुमारी सुधा ने इसमें सहयोग करने वालो का आभार प्रकट किया तथा इस मौके पर ब्रह्म कुमारी पुष्पा ,जयदेवी ,शिवि के साथ अन्य संस्था की कार्यकर्ती महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *