नोएडा। नोएडा के सुपरटेक केप-टाउन सोसाइटी में एक 15 साल के किशोर ने सोसाइटी के 15वें फ्लोर की बालकानी से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना रात करीब सवा एक बजे की है। आवाज आने पर गार्ड ने पुलिस और घर वालों को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आयुक्त के पीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि जिस समय किशोर ने सुसाइड किया उस समय बाकी सभी सदस्य घर में मौजूद थे। किशोर की पहचान अंगद हुई है। वो 10वी क्लास का छात्र है। पिता गुरु चरण सिंह का पहले ही देहांत हो चुका है। घर पर मा सिमरन कौर और बहन रहती है। परिवार के सदस्यों को नहीं पता कि उसने सुसाइड क्यों किया।मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि बताया गया कि कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। वहीं पुलिस ने किशोर का मोबाइल लिया है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद ही सुसाइड के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दे नोएडा हाइराइज सोसाइटी में सुसाइड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। पहले भी कई बार ऊंचाई से कूदकर सुसाइड की घटना हो चुकी है।