Home > पश्चिम उ० प्र० > हाईवे पर मिट्टी से भरे डंफर में घुसी सवारियों से भरी रोडवेज बस, चालक की मौत दर्जन भर घायल

हाईवे पर मिट्टी से भरे डंफर में घुसी सवारियों से भरी रोडवेज बस, चालक की मौत दर्जन भर घायल

फिरोजाबाद। यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मिट्टी के डंफर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बस के चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। शनिवार दोपहर एक रोडवेज बस आगरा से सवारियां लेकर मैनपुरी की ओर जा रही थी। बस थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के आरोंज के समीप पहुंची थी कि तभी सामने खड़े मिट्टी से भरे डंफर में बस पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोग जान बचाकर भाग निकले। चालक साइड से घुसने के कारण बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आस—पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी होने पर सीओ शिकोहाबाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस आगरा से मैनपुरी के लिए निकली थी। चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। उसे कई बार टोका गया लेकिन वह नहीं माना। ब्रेकरों पर भी उसने बस की स्पीड कम नहीं की जिसे लेकर यात्री दहशत में थे कि तभी शिकोहाबाद क्षेत्र में यह हादसा हो गया। सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेडा ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हो गई है जबकि दर्जन भर यात्री घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। सड़क बनाने का काम चल रहा था जहां मिट्टी का डंफर खड़ा था। बस उसी में पीछे से घुसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *