Home > अवध क्षेत्र > सीतापुर मृतक के परिजन से मिलकर लौट रहे आप प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस न किया गिरफ्तार

सीतापुर मृतक के परिजन से मिलकर लौट रहे आप प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस न किया गिरफ्तार

सीतापुर। आज आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह जी प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों व सीतापुर जिले की टीम के साथ सीतापुर पहुंच कर स्वर्गीय कमलेश मिश्रा जी के परिजनों से मिलने गए थे। लखनऊ वापसी करते समय अटरिया में प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह जी के साथ पुलिस ने अभद्रता करते हुए उनको अवैध तरीके से रोका और महिला की प्रदेश अध्यक्ष नीलम जी, प्रदेश उपाध्यक्ष काज़ी इमरान लतीफ जी, छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे जी, प्रदेश सचिव विनय पटेल जी ,प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी तुषार श्रीवास्तव जी को गेस्ट हाउस में बंधक बनाया गया। बंधक बनाए जाने की ख़बर सुनते ही जिला की टीम अटरिया गेस्ट हाउस पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह जी ने कहा कि योगी सरकार अपराधियों / माफियों /अपराध को रोकने की जगह जो आम जन की बात करने वालों को रोकने का असफल प्रयास कर रही है , योगी जी जितनी दमदारी से जनता की आवाज को दबाना चाहती है उतनी ताकत से जनता आवाज उठाएगी। कुछ दिन पहले लखीमपुरखीरी से शोक संवेदना व्यक्त करने गए राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी वापस आते समय अटरिया में गेस्ट हाउस पर जबरन अवैध तरीके से रोक कर तानाशाही रवैया का प्रमाण दिया था जो कि आज दोहराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *