Home > पश्चिम उ० प्र० > प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बांदा। जनपद के थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम लोहरा में नील गाय के लगभग 80किलोग्राम मांस के साथ दो हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। अपराह्न 2.30 बजे लोहरा गांव के पास खेत में वन दरोगा विनोद श्रीवास्तव व थाना के सिपाही शिवम् सिंह अभिषेक पटेल तथा अरविंद कुमार वन रक्षक ने मांस बेचने जा रहे नफीस साह व अब्दुल कादिर पुत्र गण हनीफ साह निवासी लोहरा थाना कमासिन को गिरफ्तार कर लिया। वन दरोगा विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया गया है बताया कि यह काफी अरसे से नील गाय का मांस अगल बगल के जिलों में बेचने का काम करते थे इंचार्ज थाना प्रभारी अंगिरा प्रसाद दुबे ने बताया कि दो अभियुक्त मांस सहित गिरफ्तार किए गए हैं। मांस को वन विभाग की नर्सरी के भीतर दफना दिया गया है। विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *